ये बात परेशान करती है कि
मुसलमानों से नफरत करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है... इसके साथ ही जीने के
लिए बुनियादी सुविधाये आम आदमी की पहुच से दिन बदिन दूर हो रही है लेकिन इनको लेकर
अवाम की नाराजगी दिखाई नही पड़ रही है।
इन दोनों ही हालात का विश्लेषण कीजिये। सालो से एक नियमित अंतराल पर देश में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं और इन घटनाओं के घटित होने के फ़ौरन बाद मुस्लिम नौजवान गिरफ्तार किये जाते हैं जिनको भरपूर मिडिया कवरेज़ मिलता है। इस तरह धीरे धीरे यह मानस बनाया जाता है कि मुसलमान आतंकवादी कौम है। यहाँ ये देखना भी ज़रूरी है कि जब कुछ लोग न्यायालयों से सबूत के अभाव में या निर्दोष साबित होकर बाहर आते हैं तो मीडिया खामोश रहती है।
अब जरा हिंदुस्तानी मुसलमानो पर गौर कीजिए। ये क़ौम दुनिया के किसी भी जेहादी आंदोलन में शामिल नही होती, यहाँ तक कि कश्मीर में भी देश के अन्य भागों से मुसलमान कभी लड़ने नही गये। कितना हैरान करने वाली बात है की जब यूरोप और अमेरिका के मुसलमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दुनिया के दुसरे इलाकों मे जेहाद के नाम पर लड़ रहे हैं उस वक्त हिंदुस्तान का मुसलमान कहीं भी लड़ने नही जाता. यहाँ यह भी कहना जरूरी है की हिंदुस्तान के मुसलमान की मज़हबी समझ दुनिया के किसी भी अन्य मुस्लिम मुल्क से किसी भी लिहाज़ से कम नही हैं, देश के कई दारउलउलूम

हैं जहाँ अरब और बाकि दुनिया
के छात्र मज़हबी तालीम के लिए आते हैं, ये जग ज़ाहिर है की मदीना में भारत के मौलाना
का सम्मान होता रहा है. इस सब के बावजूद अगर यहाँ का मुसलमान दुनिया भर में कहीं
भी जेहाद के नाम पर लड़ने नही गया तो ये सोचना जरूरी हो जाता है कि कुछ तो है जो
हिंदुस्तान के मुसलमानों के अमनपरस्ती की बुनियाद है, इसके
कारणों पर फिर कभी चर्चा करूंगा. लेकिन यह कमाल की बात है की यही मुसलमान अपने देश
में आये दिन ब्लास्ट करता रहता है.
हर आतंकवादी घटना का कोई न कोई
राजनीतिक एजेंडा होता है, अगर ऐसा होता है तो उस एजेंडे के लिए काम करने
वाले कई मोर्चों पर एक साथ काम करते हैं, जैसे हमारे देश में आरएसएस को लिया जा सकता है.
सोचने वाली बात है कि जो मुसलमान रोज़ बम फोड़ रहा है आखिर वो चाहता क्या है? जाहिर
सी बात है इस पर सिर्फ कयास लगाया जा सकता है, अब या
तो मुस्लिम नौजवान पागल हो गये है जो निरुद्देश्य बम फोड़ते हैं या फिर मुसलमानों
के नाम पर कोई और ही गैंग है जो किसी रास्ट्रीय या अंतरास्त्रिय साजिश के तहत ये
सब कर रहा है. इस मुद्दे पर मेरी जो समझ है उस पर अलग से कभी लिखूंगा.
मुस्लिम क़यादत पर भी सोचना
ज़रूरी है, ये
सड़कों पर तब उतरे जब किसी कार्टून, किसी
किताब, किसी
विचार का वरोध
करना था, यहाँ तक कि गली के
किसी चम्पक का भी देश के पैमाने पर विरोध किया लेकिन भूलकर भी कभी मुसलमानो के
होक़ूक़ के लिए आंदोलित नही हुए, ये भी
घ्यान देने की बात है कि मुसलमानो के जीवन से
कटे इन आंदोलनों को मीडिया ने खूब
कवरेज़ दिया लेकिन जिंदगी से जुड़े मुद्दे पर कहीं कोई सराहनीय काम हुआ तो मिडिया ने
उधर ध्यान नही दिया. मिसाल के तौर पर रिहाई मंच पिछले कई सालो से झूठे आरोपों में
गिरफ्तार मुस्लिम नौजवानों के लिए लड़ रही है, और कई लोग अब तक इनकी कोशिशों से छूटे भी हैं, लेकिन
ऐसा कई बार हुआ कि इनको मुसलमानों के लिए जमानतदार तक नही मिले. जो लोग शरीयत के
नाम पर सड़कों पर सीना पीट रहे हैं उनमे से ज़यादातर लोग इस ग्रुप को जानते तक नहीं
होंगे. जो मौलाना नेताओं को चेतावनी दे रहे हैं कि वे शरीयत के मामले में किसी भी
तरह की तबदीली हरगिज़ नही होने देंगे वे भाड़े टट्टू भी कौम के असली दर्द के मामले
में ज़बाने सिले बैठे है. ये टुकड़खोर मौलाना ही हैं, जिन्होंने
मुसलमानों की एसी इमेज बनाई है कि ये कौम शरीयत के मामले को छोड़ कर कभी भी नहीं
उठेगी, कोई भी जितना चाहे इस कौम पर जुल्म व सितम कर
सकता है.
एक तीसरी बात जिस पर गौर करना
बहुत जरूरी है. आज आम मुसलमानों को लगता है की बीजेपी के आने से उसके लिए
मुश्किलें बढ़ गयी हैं, सपा बसपा और दूसरी कई पार्टियाँ इस कौम का वोट
यही कह कर लेती रही कि अगर उन्हें वोट नही दिया तो बीजेपी जीत जाएगी. इस देश में
भी एक धारणा कयाम थी की बिना मुसलमानों के कोई भी पार्टी सरकार नही बना सकती.
बीजेपी ने इसका तोड़ निकाल लिया. वो यह की जो वोट उन्हें नही मिल रहे हैं उसे
टुकड़ों में बाँट दिया जाये. और नतीजा हमारे सामने है, पहली
बार देश में अल्पमत की बहुमत वाली सरकार बन गयी. अब जो मुसलमान बीजेपी से डरे हुए
हैं उन्हें सोंचना चाहिए की क्या उनका कत्लेआम पहले नही हुआ, बिहार, उत्तर
प्रदेश और देश के कई अन्य भागों में मेरे अंदाज़ से अब तक 500 से ज्यादा साम्रदायिक
दंगे हुए हैं जिनमे दंगे कम कत्लेआम ज्यादा थे. अब जरा रिकॉर्ड देखिये की सजा
कितनों को हुई. हासिम पूरा का फैसला अभी बहुत पुराना नही हुआ है. ये सब तब हुआ जब
बीजेपी सरकार में नही थी.
अब इस कौम को सोचना होगा कि कब
तक किसी मसीहा का इंतजार किया जाये, कब अबाबील आयेंगी और आपके कातिलों का सामना
करेंगी. अभी भी वक्त है कि आपने होकूक के लिए घरों से बाहर निकला जाए, निकला
जाए कि अधिकार भीख में मांगने से नही मिलता, निकला जाये के अब नही निकले तो फिर निकलने के
काबिल न रहेंगे, निकला जाये की इस दुनिया को अदल व इंसाफ की ज़रूरत
है, निकला जाये कि अदलो इंसाफ के लिए अब लड़ना जरूरी है, निकला
जाए की दुनिया को अगली पीढ़ी के लिए गुलज़ार बनाये रखना है. निकला जाए के अब इसके
अलावा और कोई रास्ता नही है. आइये घरों से निकालिए अमन के लिए, इंसाफ
के लिए, मुहब्बत के लिए, लोकतंत्र
की हिफाज़त के लिए.
No comments:
Post a Comment